अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फ्रेंड्स ऑफ़ योगी से जुड़ने से पहले जो बातें लोग सबसे ज़्यादा पूछते हैं।
क्या फ्रेंड्स ऑफ़ योगी सरकार या किसी राजनीतिक दल द्वारा संचालित है?
नहीं। यह कुछ युवाओं द्वारा शुरू की गई एक स्वतंत्र स्वयंसेवी पहल है, जो श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों से प्रेरित है।
क्या फ्रेंड्स ऑफ़ योगी से जुड़ने के लिए कोई शुल्क, सदस्यता फीस या चंदा देना होता है?
नहीं। हमारे साथ जुड़ना पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी प्रकार का शुल्क या चंदा नहीं लिया जाता।
अगर कोई फ्रेंड्स ऑफ़ योगी के नाम पर पैसे मांगे तो क्या करें?
कोई भुगतान न करें और तुरंत हमारी टीम को इसकी सूचना दें।
फ्रेंड्स ऑफ़ योगी से कौन जुड़ सकता है?
श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों और उत्तर प्रदेश के विकास से प्रेरित कोई भी व्यक्ति हमारे साथ जुड़ सकता है।
क्या फ्रेंड्स ऑफ़ योगी में जुड़ना पूरी तरह स्वैच्छिक है?
हाँ। सभी लोग अपनी इच्छा से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ते हैं।
फ्रेंड्स ऑफ़ योगी में स्वयंसेवकों का क्या कार्य होता है?
स्वयंसेवक जनजागरूकता और सकारात्मक संवाद के माध्यम से अपनी क्षमता अनुसार योगदान देते हैं।
क्या फ्रेंड्स ऑफ़ योगी से जुड़ने पर कोई वेतन या मानदेय मिलता है?
नहीं। यह पूर्णतः स्वयंसेवी पहल है, इसमें कोई वेतन या मानदेय नहीं दिया जाता।
क्या मेरी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी?
हाँ। आपकी जानकारी सुरक्षित रखी जाती है और बिना आपकी अनुमति किसी के साथ साझा नहीं की जाती।
फ्रेंड्स ऑफ़ योगी का उद्देश्य क्या है?
श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों, सुशासन और विकास से जुड़ी सकारात्मक जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना।
फ्रेंड्स ऑफ़ योगी से जुड़ने के लिए क्या किसी विशेष अनुभव या राजनीतिक पृष्ठभूमि की आवश्यकता है?
नहीं। जुड़ने के लिए केवल सकारात्मक सोच और योगदान देने की इच्छा होना पर्याप्त है।
कोई और प्रश्न है, या जुड़ने के लिए तैयार हैं?
